महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के मांग पत्र पर वार्ता कर मांगों को स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम तहसीलदार प्रवीण कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उपशाखा वजीरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष मुनीम गुर्जर ने बताया कि राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक संघ द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य सचिव व मुख्य शासन सचिव को राजस्व मंडल के समक्ष अजमेर में प्रस्तुत किया गया। जिसमें 15 जनवरी तक मांगों को नही माने जाने पर सोमवार से आंदोलन की करने की घोषणा की जायेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। सरकार का अभी तक संवाद स्थापित नही करने से राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ में भारी रोष व्याप्त है। राज्य के सभी जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी तहसीलदार एवं समस्त विभागाध्यक्ष को सूचना देकर आंदोलन की मांग करते हुए 11 सूत्रीय मांग पर वार्ता कर मांग पत्र की मांगे मानी जावे। 17 व 18 जनवरी को मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांध कर राजस्व मंडल, भू विभाग तथा उपनिवेशन विभाग के कर्मचारी विरोध दर्ज कराएंगे। 19व 20 जनवरी को कर्मचारियों द्वारा दोपहर पश्चात 2 घंटे का कलम डाऊन कर कार्य का वहिष्कार किया जाएगा । 31 जनवरी को राजस्थान राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों द्वारा जयपुर शहीद स्मारक पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन एवं रैली निकालेंगे।इस अवसर पर जयंत दीक्षित, अभिशेक सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
11सूत्रीय मांगों को लेकर दोपहर पश्चात कलम डाऊन पर रहेंगे मंत्रालयिक कर्मचारी