शाजापुर | 21-जनवरी-2017 जिला मुख्यालय पर 24 जनवरी से 27 जनवरी 2017 तक आयोजित होने वाले शाजापुर उत्सव के दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रभारियों की नियुक्त किए गए है। उक्त जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने बताया कि शाजापुर उत्सव में कलश यात्रा, रांगोली, मेहन्दी, संजाबाई, फैन्सी ड्रेस, पंतग, गिल्ली डंडा एवं सायकल द्वारा शाजापुर खोजो प्रतियोगिताए होगी। रांगोली प्रतियोगिता के लिए अशोक कारपेंटर मो. 9425940006, मेहन्दी के लिए किरत सिंह बुन्देला मो. 9425438484, मांडना के लिए राजेश गर्ग मो. 9907210218, संजा बाई के लिए मनोहरलाल राय 9425035102, फैंसी ड्रेस के लिए सुबोध पाठक मो. 9826529978, पतंग के लिए ललित तिवारी मो. 9826686592, गिल्ली डंडा के लिए कैलाश सूर्यवंशी मो. 7869993449 को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह कक्षा 9से 12वी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए सायकल द्वारा शाजापुर खोजो प्रतियोगिता भी होगी जिसका प्रभारी अजय शर्मा मो. 9827864224 एवं श्रीमती अन्जू सक्सेना 9977969299 को बनाया गया है। कलश यात्रा के दौरान होने वाली कलश सज्जा एवं वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए बीईओं श्री सुभाष वैष्णव को प्रभारी बनाया गया है। शाजापुर उत्सव में होने वाली प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ आम व्यक्ति भी भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए संबंधित प्रभारियों से संपर्क कर सकते है।
शाजापुर उत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रभारी नियुक्त