महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वजीरपुर 10दिवसीय ऑनलाइन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत बालिकाओं को अभ्यास सोमवार से राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट ऑफ इनफोर्मेशन टैक्नोलॉजी केन्द्र पर शुरू हुआ। विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षण देने वाले बबलू धाकड़ ने बताया कि दस दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग के अंतर्गत 26 दिसंबर से व्यावसायिक शिक्षा योजनाअंतर्गत कक्षा 11 की 18 छात्राओं एवं कक्षा 12 की 20 छात्राओं को आईटी/आईटीएस के अंतर्गत माही राजस्थान राज्य सूचना प्रोद्योगिकी प्रमाण पत्र सेंटर वजीरपुर में लाभार्थियों को ईमेल आईडी क्रिएट करना ,एसएसओ आईडी बनाना तथा ऑनलाइन फॉर्म फिल करना आदि का प्रशिक्षण संचालक सुनील जांगिड़ तथा व्यवसायिक प्रशिक्षक बबलू की उपस्थिति में दिया गया। जिससे छात्राएं आने वाले समय में अपने छात्रवृत्ति फॉर्म ,ईमेल आईडी तथा ऑनलाइन संबंधी कार्य स्वयं ही कर सकें। बालिका अपना ऑनलाइन कार्य भी प्रशिक्षण के बाद आसानी से कर सकती है।
व्यवसायिक ट्रेनिंग शुरू