महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, अरुणाचल प्रदेश में बनने जा रहे देश के पांचवें धाम परशुराम कुंड के दर्शन हेतु विप्र फाउंडेशन द्वारा निकाली जा रही परशुराम कुंड आमंत्रण रथ यात्रा का वजीरपुर में पुरजोर स्वागत किया गया। विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री अखिलेश शर्मा ने बताया कि परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा करौली से गंगापुर सिटी होते हुए वजीरपुर में स्वागत समारोह के बाद यहां से कुसांय, रायपुर होती हुई श्री महावीरजी पहुंचेगी। यात्रा संभाग प्रदेश संयोजक सियाराम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय की सहमति से परशुराम कुंड आमंत्रण रथ यात्रा आठ नवम्बर को तमिलनाडु से प्रारंभ हुई । जिसका वजीरपुर में स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।