महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, उपखंड वजीरपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोगों को ठंड का एहसास बढ़ने लगा हैं। दिसंबर का महीना बीतने को है। वही अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है बीते दो-तीन दिनों से सर्द हवाए चलने से ठंड एकाएक बढ़ गई है जिसकी वजह से लोगों को असल में शीत ऋतु का असर दिखाई देने लगा है। वहीं शाम होते-होते ही चौक चौराहों में अलाव जलने लगे हैं। ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से प्रभावित कर रखा है, जिसके चलते सुबह देर तक लोग भी अपने बिस्तरों में दुबके रहते हैं। सुबह सैर के लिए जाने वालों की संख्या भी कम हो गई है। जिसके चलते सुबह-सुबह सैर के लिए गिने-चुने लोग ही घरों से बाहर निकलते हैं। ठंड की वजह से बाजार में भी शाम होते-होते भीड़ कम होने लगती है, जिसकी वजह से रात को बाजार भी ठंड की बजह से जल्दी बंद होने लगे हैं। ठंड बचने के लिए चौक-चौराहों में लोग समूह में अलाव तापते हुए देखे जा सकते हैं। शीत ऋतु को आमतौर से शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सर्दी, जुकाम के मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। ठंड में सबसे ज्यादा बच्चों तथा वृद्धों को परेशानी हो रही है। गर्म कपड़ों के बिना सुबह शाम घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।