अनिल उपाध्याय खातेगाव मेकलसूता एकेडमी में चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्षिकोत्सव में विद्यालय के नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग लेने जा रहे हैं। अलग-अलग आयु वर्ग वह कक्षा वर्ग के अनुसार भिन्न प्रकार के स्पोर्ट्स गेम का आयोजन किया जा रहा है। किसी की नर्सरी यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए वॉल बकेट, बिस्किट बैटिंग, 20 मीटर रेस इत्यादि, कक्षा पहली से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर रेस, सेक रेस, फ्रॉग रेस इत्यादि इसी प्रकार कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए टग ऑफ बार, कबड्डी, खो - खो, लॉन्ग जंप, हाई जंप, 400मीटर रेस , बैडमिंटन इत्यादि सभी गेम बड़े स्तर पर करवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों द्वारा मार्च पास्ट के द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट के द्वारा सभी अतिथियों को सलामी दी। स्पोर्ट मीट का शुभारंभ विशेष अतिथि श्री मनोज उपाध्याय, श्री बालकृष्ण यादव, बीआरसी महोदय श्री बी एस ठाकुर, श्री गणेश यादव, श्री किशन खिलेरी, पत्रकार श्री प्रदीप साहू, श्री प्रवीण गंगराड़े, श्री शैलेंद्र वर्मा द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री बलराम दावठा, विद्यालय के चेयरमैन श्री संतोष पटेल, डायरेक्टर श्री सदासुख पटेल , प्राचार्य श्री मनोज तिवारी द्वारा किया गया। स्पोर्ट्स मीट का संचालन विद्यालय के कोच तेजा जाट द्वारा किया जा रहा है, कार्यक्रम का संचालन मृणाल लोदवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं व अभिभावकों के द्वारा विद्यार्थियों को स्पोर्ट मीट के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गई। फोटो
मेकलसूता एकेडमी में वार्षिक खेल उत्सव प्रारंभ