अनिल उपाध्याय खातेगांव स्थानीय सामुदायिक भवन परिसर में पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश तहसील इकाई खातेगांव का वार्षिक उत्सव का शुभारंभ जन मन गण राष्ट्रीय गीत के पश्चात दिवंगत पेंशनर संघ के साथियों को याद करते हुए सभी मृतक आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात किया गया सम्मान शाखा पेंशनर संघ के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम जी पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष का आय-व्यय पत्र का उद्बोधन श्री प्रेमनारायणजी टेलर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री ओ.पी. बुधौलिया, श्री चौबेजी, श्रीमती राजपूत, श्री अरुणजी शर्मा, श्री ओ. पी. दुबे, श्री अरविन्दजी पांडे ने उद्बोधन में पेंशनरों की समस्या के निराकरण माॅॉगो को सरकार से मनवाने के लिये एकजुट संघर्षरत रहने के लिये ओज्पूर्ण भाषण से प्रेरित किया। संस्था के उपाध्यक्ष श्री सुंदरलालजी यादव, श्री जगदीशजी मंडलोई, श्री मिश्रीलालजी बाथोले, श्री जगदीशजी सोनी,श्री हरनाथजी पटेल, श्री कचरुलालजी यादव, श्री डी. एन. गुप्तजी, श्री शिवदयालजी यादव, श्री विमलजी तिवारी, श्री भागीरथजी शर्मा, श्री राधेश्यामजी त्रिवेदी सहित समस्त पेंशनर साथियों ने इस शानदार आयोजन के लिए एक दूसरे को बधाई दी कार्यक्रम में संघीय सम्मान में श्री प्रहलादजी शर्मा, श्री रमेशजी उदयवाल, श्री रामदयालजी, श्री जगदीशजी सोनी, श्री जगदीशजी जगताप, श्री शिवदयालजी, श्री रमेशचंद्र गुरुबक्शजी, श्री गंगाविष्णुजी, श्री जगदीश जी भदौरिया, श्रीमती सोनी मैडम, श्रीमती लताजी रेगे सहित समस्त केन्द्र अध्यक्षों का सम्मान माला शाल से प्रान्ताध्यक्ष के द्वारा किया गया। जबकि स्वैच्छिक सम्मान श्री दीनदयालजी दुबे, श्री राधेश्यामजी महाजन, श्री सत्यनारायणजी शर्मा, श्री रविशंकरजी व्यास, श्री हबीब खाँ पठान सा. श्री ब्रजमोहनजी चौहान का सम्मान शाखा अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तमजी पुरोहित द्वारा किया गया। अन्त मे समस्त पेंशनर साथियों ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त के साथ ही साथियों को माधुय भोज के लिये निवेदित किया गया।