अशोकनगर | 21-जनवरी-2017 ग्राम कदवाया में स्वीकृत नवीन थाना भवन हेतु स्थल का चयन कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद तथा पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह गौर द्वारा शुक्रवार को कदवाया भ्रमण के दौरान स्थल का निरीक्षण किया गया। नवीन थाना भवन हेतु एक हेक्टेयर भूमि आवंटित किये जाने के निर्देश तहसीलदार को दिये गए। उल्लेखनीय है कि ग्राम कदवाया में शासन द्वारा नवीन थाना स्वीकृत किया गया है। नवीन थाना भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन आगामी 26 जनवरी को किया जाना संभावित है। स्थल निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम.श्री जे.पी.गुप्ता, तहसीलदार श्री अरविन्द्र जैन एवं संबंधित अधिकारीगण साथ थे।
नवीन थाना भवन निर्माण हेतु स्थल चिन्हित