अनिल उपाध्याय देवास ब्यूरो खातेगांव में अहले मुस्लिम कमेटी द्वारा एक आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा जिसमें शिक्षा को प्रथम आवश्यकता मानकर समाज में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक कराया गया साथ ही समाज में फैली हुई दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए समाज के लोगों को सामूहिक सम्मेलन की ओर झुकाव के लिए चर्चा की गई प्रोग्राम में समस्त मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए साथ ही सभी ने समाज में फैली कुप्रथाओ को दूर करने के लिए अपने अपने सुझाव दिए, प्रोग्राम में उपस्थित मध्य प्रदेश पिंडारा वेलफेयर जिला देवास सचिव हाजी ए आर शेख एडवोकेट, वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष शाहिद मोदी, अल्पसंख्यक प्रदेश महामंत्री शाहिद पटेल वालागांव, हबीब खां वकील साहब गोरखपुर, इखलाक भाई लाड़कुई, फहीम भाई पत्रकार लाड़कुई, चाँद खा पत्रकार नसरुल्लागंज, जाकिर पटेल सिंगारचोरी, शाहिद पटेलनसरुल्लागंज, डॉ अकबर खा, *सभी का आभार जनाब सैय्यद सत्तार खां साहब द्वारा प्रकट किया गया*
खातेगांव में अहले मुस्लिम कमेटी बैठक में हुआ विचार विमर्श