अनिल उपाध्याय देवास ब्यूरो जहां संडे फन-डे के नाम पर मनाया जाता है, वही आज डिजिटल कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने मैराथन के माध्यम से सुबह जल्दी उठने के साथ ही व्यायाम करने और लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। डिजिटल कॉन्वेंट स्कूल के द्वारा लोगों में जागृति लाने के लिए सदैव नया संदेश किसी ने किसी माध्यम से दिया जाता है। इस बार इस संदेश का माध्यम बनी *मैराथन*। इस मैराथन का आगाज आज सुबह स्कूल के कक्षा चौथी से बारहवीं तक के लगभग 600 विद्यार्थियों ने किया। उनके साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में संदलपुर के सरपंच प्रतिनिधि श्रीमान गुड़मल जी, जनपद प्रतिनिधि गणेश जी यादव, समाजसेवी ललित गुर्जर, चिन्मय जी तिवारी , दिनेश जी शर्मा, राकेश जी अग्रवाल ने हरी झंडी से मैराथन दौड़ की शुरुआत करवाई। स्कूल के प्राचार्य श्रीमान प्रदीप जी उपाध्याय के साथ विद्यालय के सभी शिक्षको की निगरानी में यह मैराथन संपूर्ण की गई। इस मैराथन में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर ये भाग लिया। इन विद्यार्थियों में अभिनंदन इंदर सिंह भाटी, रमन माखनलाल पवार और सार्थक विनय तिवारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृतिका गजानंद गुर्जर का बालिकाओं में विशेष प्रदर्शन रहा। इस सफल आयोजन पर संस्था के चेयरमैन जगदीश (रम्मू) जी पटेल ने हर्ष व्यक्त कर बच्चो के उज्वल भविष्य की कामना की। फोटो