अनिल उपाध्याय देवास ब्यूरो इंदौर -बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर चल रहे फोरलेन सड़क निर्माण के अंतर्गत आने वाली भूमियों के भू स्वामियों के साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। और ना ही किसी के साथ किसी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार किया जा रहा है। खाते मे राशि का भुगतान होने के पश्चात ही भूमि से कब्जा हटाया गया है। यह बात खातेगांव तहसीलदार स्वाति तिवारी ने कही उन्होंने कहा कि संदलपुर में विगत दो दिवस में फोरलेन सड़क निर्माण के लिए जो भूमि अधिग्रहण की गई है ।जिसका अवार्ड पारित हुआ है जिसमें कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई है सबसे पहले जो 52 फीट तक हमारी शासकीय भूमि है 52 फीट को बाउंड्री सबसे पहले हम क्लियर करके दे रहे हैं। बहुत सारे ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने अपने खाते में पेमेंट आने के बाद एन एच से अपना कब्जा स्वय ही हटा लिया है। कई जगह हमें दिक्कत आ रही है जहां हम स्वय मौके पर रहकर कब्जा दिलाने की कार्रवाई कर रहे हैं। आपने कहा कि ऐसा नहीं है कि मुआवजा नहीं दिया गया है ।मुआवजा दिए वगर किसी किसी का भी कब्जा नहीं हटाया गया है। जिस संबंध में थोड़ा विवाद बताया जा रहा है विनोद पिता भेरुलाल इनका अवार्ड पारित होने के बाद इनको कुल राशि 871632 जो कटौती के पश्चात शुद्ध भुगतान 795756 रूपए इनके खाते में मार्च 2021 में दिया जा चुका है। वही मान्यता के खाते में 65414 रूपए यह भी 30 जनवरी 2021 को भुगतान किया जा चुका है। भुगतान होने के बाद ही कब्जा हटाया गया है। खाते में राशि का भुगतान होने के बाद ही कब्जा दिलाए है ।राशि का भुगतान होने के पश्चात ही भूमि को एनएच को सौंपी जार रही हे। राशि का भुगतान होने के पश्चात भूमि स्वता ही एनएच की हो जाती है इसलिए भूमि का कब्जा एनएच को सौंपा जा रहा है