अशोकनगर | 21-जनवरी-2017 कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास कदवाया के वार्षिक उत्सव एवं मां बेटी मेला में कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद शामिल हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह गौर, एस.डी.एम.श्री जे.पी.गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू.एन.मिश्रा, स्वच्छता विशेषज्ञ श्री दिनेश देशराजन, तहसीलदार श्री अरविन्द्र जैन, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमति दुर्गेश नंदनी, सहायक वार्डन श्रीमति वंदना गुप्ता संबंधित अधिकारी साथ थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जामोद ने कहा कि छात्रावास की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही स्वच्छता, शिक्षा तथा आने वाले भविश्य की कविता पाठ के माध्यम से संदेश दिया गया। उन्होंने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कि वे खूब पढे और अपने भविश्य को उज्जवल बनाये। उन्होंने कहा कि वे अपने मन में आत्मविश्वास रखे और मंजिल तय कर पाने का विश्वास रखकर आगे बढे। उन्होंने बालिकाओं की मांग पर दंगल फिल्म दिखाये जाने की बात को स्वीकार किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री गौर ने कहा कि छात्रावास की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेहतर प्रदर्शन कर सभी का मन जीता है। ये बालिकाएं अपने ग्राम के साथ साथ जिला एंव प्रदेश का नाम रोशन करें यह हमारी शुभकामनाएं है। छात्रावास में रहने वाली बालिकाएं छोटे से गांव से निकलकर आती है ओर यहां रहकर अपने उज्जवल भविश्य का निर्माण करती है। हम सभी की शुभकामनाएं इनके साथ है।