अनिल उपाध्याय देवास ब्यूरो 15.दिसंबर 2022 को मुखबिर की सूचना पर वनमंडलाधिकारी देवास श्री पी एन मिश्रा से मार्गदर्शन एवं उपवनमंडलाधीकारी एस एल यादव के निर्देश एवम सर्च वारंट प्राप्त कर खातेगांव रेंज ग्राम चंदपुरा में रामदीन पिता गेंदा लाल के निवास पर उसकी पत्नी को सर्च वारंट तामील कर तलाशी की जाने पर कुल 560 नग सागोन चिरान कुल 4.999 घन मीटर राशि 267446 की जप्त कर आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) क,41 एवं जैव विविधता अधिनियम् 2002 की धारा 3,5,7,55(3)56,57, के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 487/2 दिनांक 16.12.2022 कायम किया गया है कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी सुश्री वंदना ठाकुर, डिप्टी रेंजर मान सिंह गोड,साधु सिंग चौहान,बिटगार्ड संतोष मंडलोई,सोहन परमार ,संतोष योगी,अर्चना नागराज,मालती शर्मा ,स्थाई कर्मी नारायण सिंह, वाहन चालक शिव का सराहनीय सहयोग रहा। फोटो
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज