अनिल उपाध्याय खातेगांव हरणगांव के उ.मा.विद्यालय में खोज सामाजिक संस्था के प्रयास से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें थाना प्रभारी द्वारा विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम एवं सायबर क्राइम, सड़क सुरक्षा संबंधित गाइडलाइन से परिचित कराया गया। मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कानून की बारीकिया,सायबर क्राइम, सड़क सुरक्षा संबंधित गाइडलाइन से परिचित कराया,उन्होंने कहा कि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो आप डायल 100 या स्थानीय पुलिस को सूचित करें तथा साइबरक्राइम से बचें, व्हाट्सएप फेसबुक पर अपनी निजी जानकारी किसी को शेयर न करें। कार्यक्रम को अतिथियों ने भी संबोधित किया,अतिथि संबोधन के पश्चात थाना प्रभारी द्वारा संवाद के माध्यम से छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर दिए गए छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, साइबरक्राइम, पास्को एक्ट संबंधित प्रश्न किए थाना प्रभारी द्वारा विस्तृत रूप से सभी बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य श्री राम राठौर द्वारा दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीराम राठौर, सीताराम बारवाल, कैलाशचंद्र बघेल, खोज संस्था के श्याम रानोजा,जहूर मंसूरी, कमल चौहान, आरिफ खान एवं अतिथि शिक्षक सुरेश भियाना, कमलसिंह अंकेल, ब्रजमोहन टेलर, विनोद प्रजापत, छगनलाल कछुवारे, जितेंद्र मीणा,मदनलाल चौरे आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उपेंद्रकुमार मंडलोई ने किया। फोटो
सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर हरणगांव पुलिस ने किया ग्रामीणों को जागरूक