अनिल उपाध्याय देवास ब्यूरो राज्य शासन द्वारा प्रदेश में मरीजों को बेहतर उपचार दिलाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अस्पतालों में विभिन्न प्रकार की मशीनें भी प्रदान की जा रही है। इन मशीनों के माध्यम से मरीजों का बेहतर उपचार भी किया जा रहा है। इन मशीनों के माध्यम से मरीजों का उपचार भी किया जा रहा है उपचार पाकर मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। मुख्य चिकितसा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रम योजनाओं का अधिक से अधिक हितग्राहियो को लाभ मिले इसके लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में कार्य किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय मे आने वाले मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाये उपलब्ध कराने अत्याधुनिक तकनीकी युक्त मशीनो एवं उपकरणो से जॉच व उपचार मिले इसके लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हे। आर.एम. डॉ.अजय पटेल ने बताया कि श्री विनोद गिरी उम्र 27 वर्ष देवास के ग्राम रेहतिया के निवासी है जो ट्रक ड्राईवर है विगत 15 नवम्बर 2022 को महाराष्ट्र मे एक्सीडेन्ट हो गया था इनका एक सप्ताह इलाज महाराष्ट मे किया गया फिर इन्हे रेफर किया गया जो जिला चिकित्सालय देवास पहुचे और 24 नम्बर 2022 को डॉ.आर.के शर्मा हडडी रोग विशेषज्ञ एवं डॉ जगदीश नागर, हडडी रोग विशेषज्ञ को दिखाया इनके द्वारा जॉच की गयी जिसमे इनके दाहिने पैर के घुटने की हडडी पटैला टुटी पायी गयी एवं घाव मे इन्फैक्शन फैला हुआ था सर्वप्रथम इन्फैक्शन का इलाज कर नार्मल किया गया फिर 06 दिसम्बर 2022 को आपरेशन करने का प्लान किया गया। अत्याधुनिक तकनीकी युक्त सी-आर्म मशीन जो कि एक्स-रे तकनीक पर आधारित एक उन्नत मेडिकल इमेजिंग डिवाइस है। की सहायता से टुटे हुए घुटने के पटैला हडडी को जोडकर सफल आपरेशन किया गया। आपरेशन करने वाली टीम मे डॉ.आर.के शर्मा हडडी रोग विशेषज्ञ, एवं डॉ जगदीश नागर, हडडी रोग विशेषज्ञ,डॉ नीता पंडित एनेस्थेटिस्ट ,श्रीमती निलम असिस्टेन्ट नर्सिंग ऑफिसर का सराहनीय कार्य रहा। परिवार जनो द्वारा जिला चिकित्सालय मे आपरेशन होने पर चिकित्सक टीम और प्रशासन को धन्यवाद दिया।