अनिल उपाध्याय देवास ब्यूरो उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के आदेशानुसार संत सिंगाजी कॉलेज संदलपुर में जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें मां जिनवाणी कॉलेज सोनकच्छ, के.पी कॉलेज देवास,शासकीय कॉलेज खातेगांव एवं संत सिंगाजी कॉलेज संदलपुर की टीमों ने भाग लिया जिसमे संत सिंगाजी कॉलेज संदलपुर की टिम विजेता रही एवं शासकीय कॉलेज खातेगांव की टीम उपविजेता रही। तथा आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतू सिंगाजी कॉलेज के छात्र मित यादव,आदर्श यादव,आदित्य यादव,निखिल तिवारी,हर्षित यादव,अमन यादव,राजपाल सिंह राजपूत एवं शासकीय कॉलेज खातेगांव के छात्र धवल,अतुल पंवार,सचिन काकुरिया,रूपेश यादव तथा जिनवाणी कॉलेज के यश सहित कुल 12 छात्र चयनित किए गए जो आगामी संभाग स्तरीय खो खो प्रतियोगिता जो खाचरोद में आयोजित होगी उसमे देवास जिले की ओर से भाग लेंगे। जानकारी क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक जाट द्वारा प्रदान की गई।
संदलपुर के संत सिंगाजी कॉलेज में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता