महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, कस्बे के माली मोहल्ला में सुड्डा दंगल का आयोजन हुआ । जिसमें अनेक स्थानों की तीन पार्टियों ने भाग लिया। इस दंगल के लिए मंच सजाकर पूजा अर्चना के बाद सुड्डा दंगल की शुरूआत की। लोगों ने बताया कि सुड्डा दंगल में रघुनाथपुरा, प्रहलाद कुण्ड तथा तालचिड़ी की पार्टियों ने भाग लेकर अपने गायन से लोगो भोलेनाथ आनंदित किया। रघुनाथपुरा के मेडिया रामअवतार ने भोलेनाथ की कथा का वर्णन उत्साह के साथ किया। वही तालचिड़ी के मेडिया रामकिशन ने हनुमान जी कथा का सुड्डा गाकर वर्णन सुनाया। वही प्रहलाद कुण्ड के मेडिया गिर्राज ने इमली रानी की कथा वर्णन सुनाकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया। यह सुड्डा दोपहर एक बजे बाद माली मौहल्ला में शुरू हुआ। जिसमें सैकड़ो लोग सुड्डा सुनने के लिए पहुंचे। यह दंगल शाम तक चला तक श्रोता गण जमें रहे।