तलेन - मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष संजयराठौर के नेतृत्व में शुक्रवार को एक ज्ञापन सौंपा। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार राहुल डांगरा निवासी तलेन के साथ अवैध रेत खनन के कवरेज के दौरान मोबाइल छीन कर मारपीट करना एवं जान से मारने की धमकी देना तथा पुलिस थाने में पुलिस पर दबाव बनाकर झूठा प्रकरण दर्ज कराने को लेकर एस पी अनुपस्थिति में एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें पत्रकार राहुल डांगरा पर हमला करने वाले रशीद अंसारी आशिक अंसारी जिम्मी अंसारी एवं बबलू अंसारी सभी निवासी तलेन के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की गई इस अवसर पर जिला महासचिव सुरेश शर्मा ब्यावरा पूर्व महासचिव अजय साहू ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत शर्मा पचोर संभागीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश यादव अतीक खान राजगढ़, जिला संयुक्त सचिव राजेंद्र यादव नीरज डांगरा सुनील सोनी यशवंत मेवाड़े खिलचीपुर उपस्थित रहे।