तलेन - नगर परिषद कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना का भूमि पूजन गृह प्रवेश कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया । साथ ही हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया वही इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी पूर्व न प अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव भारत सिंह यादव विधायक प्रतिनधि विनोद यादव पार्षद पप्पू अहिरवार पार्षद प्रतिनधि गोविंद यादव रामस्वरूप जाटव मुख्य न प अधिकारी अशोक सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधिगण न प कर्मचारीगण नागरिक गण उपस्थित रहे।
नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना का भूमिपूजन व ग्रह प्रवेश का दिखाया लाइव प्रसारण