महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुन्दरपुर में बालक बालिकाओं को नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण की। यूनिफॉर्म पाकर बालकों के चेहरे खिल उठे। रा०उ०मा०विद्यालय में प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद बैरवा ने बताया कि राजस्थान राज्य सरकार से प्राप्त मुख्यमंत्री नि:शुल्क बालक बालिकाओं की यूनिफॉर्म शिक्षा विभाग के निर्देशन में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल ड्रेस का वितरण किया । प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी बालक नियमित रूप से आकर शिक्षा ग्रहण करे। सरकार आपको आगे बढ़ाने में तत्पर है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के साथ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म पा कर बहुत खुश हुए।
यूनिफॉर्म पाकर बालकों के चेहरे खिले