महेन्द्र शर्मा वजीरपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशोरपुर में 66 एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सेवानिवृत्त कस्टम श्री मोहन लाल मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी जवाहरलाल जैन रहे । उपखंड अधिकारी जैन ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलकूद से मनुष्य का स्वस्थ्य मन स्वच्छ और निर्मल रहता है । स्वच्छ और स्वस्थ्य मनुष्य में स्वस्थ आत्मा निवास करती है। खेलकूद प्रतियोगिता में सभी बालकों को अग्रसर होना चाहिए। जिससे अपना तथा गांव का नाम रोशन हो। पढ़ने लिखने के साथ साथ खेलकूद आवश्यक है। इस अवसर पर 11हजार रूपये विद्यालय के विकास के लिए सेवा निवृत्त कस्टम कमीश्नर ने घोषणा की।