तलेन न्यु मास्टरमाइंड इकलेरा के 42 विद्यार्थियों के दल ने प्राचार्य नरेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में रविवार को भोपाल का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया , इस दल में संस्था के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं भी भ्रमण पर भोपाल पहुंचे ।जहा पर दल ने भोजपुर ,रीजनल साइंस सेंटर ,बिड़ला मंदिर ,मानव संग्रहालय ,पीपल्स मॉल का भ्रमण किया ।इस भ्रमण से बच्चो में खासा उत्साह दिखाई दिया ।इस अवसर पर दल के साथ प्राचार्य श्री नरेंद्र वैष्णव, संस्था के सह संचालक राहुल यादव , शिक्षक धर्मेन्द्र यादव ,धर्मेंद्र राठौर ,शिवम तोमर , पूजा पाटीदार ,रवीना राठौर ,शोभा पाटीदार ,पूजा राजपूत ,मनतशा मंसूरी ,रीना बैरवा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।