तलेन - नगर में बस स्टेण्ड पर स्व. श्री मनोज जी यादव की स्मृति में तलेन मेराथन दौड़ का आयोजन किया गया, तलेन बस स्टेण्ड से प्रारम्भ होने वाली मेराथन दौड़ को नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी शैलेश चंद्र कर्नाटक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहम्मद अशफाक खां द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ किया गया, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पूर्ति सोनी कुरावर द्वितीय स्थान पायल कछावा कुरावर तृतीय स्थान गायत्री भिलाला भीलखेड़ा और बालक वर्ग में प्रथम स्थान अंकित मेवाड़ा शुजालपुर द्वितीय स्थान पवन राजपूत शुजालपुर तृतीय स्थान नीरज मेवाड़ा शुजालपुर ने प्राप्त किया, सांत्वना पुरुष्कार स्वरूप बालक और बालिका वर्ग में इक्कीस स्थान तक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी शील्ड प्रदान की गयी , इस मेराथन दौड़ के सकुशल सम्पन्नता के लिए थाना स्टाफ तलेन, नगर पालिका स्टाफ तलेन, अस्पताल स्टाफ तलेन, टप्पा कार्यालय स्टाफ तलेन ने व्यवस्था की गई ।इसके पूर्व मंचासीन अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्तिथ पूर्व सैनिक श्री गोपाल जी परमार सरपंच टीकोद, पूर्व सैनिक मनोज जी यादव तलेन पूर्व सैनिक लखन जी यादव पाडल्यादान पूर्व सैनिक मानसिंह यादव का स्वागत किया गया । मेराथन दौड़ में नरसिंहगढ़ से लेकर बोड़ा पचोर, सारंगपुर शुजालपुर कुरावर सहित सेकड़ो गांवो से प्रतिभागी बालक बालिकाओ ने भाग लिया, मंचासीन अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाये प्रेषित की ।वही इस मौके पर नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश मोहन यादव पूर्व न प अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव विधायक प्रतिनधि विनोद यादव महिला नेत्री सरिता सहगल वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन यादव उपस्थित थे । कार्यक्रम में आभार कार्यक्रम के संयोजक मानसिंह यादव द्वारा व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन मुकेश चंदेल द्वारा किया गया.
मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन