तलेन गुरुवार को श्री गुरु विशंभर नाथ शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर तलेन द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 3 में सरस्वती संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया। समिति अध्यक्ष प्रमोद सिंह पवार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात श्री पवार ने अपने का उद्बोधन में कहां की सरस्वती संस्कार केंद्र के माध्यम से, शिक्षा व संस्कार के साथ आप सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो , तथा आप पढ़ लिख कर आगे जाकर अपने माता पिता का नाम रोशन करें । साथ ही पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम यादव द्वारा संस्कार केंद्र संचालन के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई इस मौके पर संस्कार केंद्र की शिक्षिका सपना अहिरवार, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्राचार्य चैन सिंह बन्नैसिया, अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश यादव, रामकृष्ण यादव, निशांत शर्मा, माया शर्मा, घनश्याम पवार, रुपेश राठौर , व संस्कार केंद्र के बच्चे उपस्थित थे।
श्री गुरु विशंभर नाथ शिक्षा समिति द्वारा सरस्वती संस्कार केंद्र का किया शुभारंभ