राजगढ़ तलेन बारवाॅ मार्ग पर स्थित उगल नदी पर एक करोड़ नब्बे लाख की लागत से बन रहे स्टाॅप डैम में ठेकेदार की दबंगता व मनमानी बरकरार है bmp news द्वारा ११ जनवरी को स्टाप डेम घटिया निर्माण को प्रमुखता से दिखाया गया था उसके बाद भी घटिया निर्माण कार्य बरकरार है। इस निर्माण कार्य में खाल की काली मिट्टी युक्त काली रेत व दस एम.एम. के तार कार्य में लिये जा रहे है। वहीं बाल श्रमिक भी इस डैम में कार्य कर रहे है। अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाने के बाद भी इस डैम के घटिया निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार नही आ रहा है। किसानों कि वर्षो की माॅग के बाद ष्षासन का इस ओर ध्यान गया व डैम की मंजूरी होते ही क्षैत्र के किसानों ने खुषी जाहिर की थी। जैसे ही स्टाॅप डैम का कार्य प्रारंभ हुआ। किन्तु गुणवत्तापूर्ण कार्य नही होते देख क्षैत्र के किसान चिंतित हो गए। इस डैम का अगर ऐसा ही घटिया निर्माण कार्य जारी रहा तो यह पहली बारिष में ही बह जायेगा व पुनः क्षैत्र के किसानों को इस डैम की सौगात के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इनका कहना है कि- ‘‘ हमने मौके पर पहुॅचकर काम देखा है जो रेत गलत थी उसको काम लेने हेतु मना कर दी गई है। एक दो दिन में आकर मैं ओर देखुॅगा अगर गलत काम पाया गया तो कार्यवाही की जावेगी। ‘‘ आर. पी. त्रिपाठी एस.डी.ओ. जल संसाधन विभाग नरसिंहगढ़ इनका कहना है ‘‘ हाॅ मैने आकर निर्माण कार्य को देखा है व ठेकेदार से चर्चा की है कार्य में अनियमितता पायी जाती है तो यही कार्य करवाया जायेगा तथा एस.डी.ओ. साहब को भी इस संबंध में जानकारी दे दी है।‘‘ योगेष षर्मा इंजिनीयर नरसिंहगढ़