तलेन - शनिवार को फूल माली समाज नगर तलेन की बैठक श्री रामदेव मंदिर मे संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष और कार्य समिति का गठन किया गया। जिसमें में नगर अध्यक्ष श्री सुनील लिंबोदिया एवं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पुष्पद को चुना गया तथा सचिव लोकेश पुष्पद एवं कोषाध्यक्ष कमल सिंह पुष्पद उप कोषाध्यक्ष गोलू वात्रे, सह सचिव रमेश पुष्पद को नियुक्त किया गया ।पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहना कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ गण ,युवा साथी उपस्थित रहे ।
फूल माली समाज की नगर कार्यकारणी घोषित