तलेन थाना क्षेत्र में लगने वाला गिदोली गांव का मामला है गिर्दोली निवासी पति पत्नी, सिद्धनाथ रूहेला उम्र 55 वर्ष व देवबाई उम्र 50 वर्ष सोमवार शाम 7 अपने ससुराल लकेसरा गांव, डेम पार कर के जा रहे थे। जब पति पत्नी देर रात तक गांव लकेसरा नहीं पहुंचे तो खोजबीन की गई।तब जाकर घटना का पता चला । ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर तलेन पुलिस व राजगढ़ रेस्क्यू टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम द्वारा 17 घंटे की तलाश के बाद सिद्धनाथ का शव नदी से मिला है ।वही मृतक की पत्नी देवबाई का शव बुधवार को सुबह 36 घण्टे की सर्चिंग के दौरन मिली वही पति पत्नी का पोस्टमार्टम पचोर में हुआ वही इस घटना से गिन्दोली लकेशरा गांव सहित छेत्र में गम का माहौल है वही ग्रामीणों ने नदी पार करने के लिये एक छोटे पुल की मांग की है ताकि पुल होने से भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो पति पत्नी की अलग अलग शव यात्रा में काफी संख्या में लोगो ने शामिल हो कर श्रदांजलि दी ।