ब्यावरा, (संवाद दाता - भगवत शर्मा )रविवार क़ो नगर में आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति युएसएआईडी ( USAID ) सहयोग प्राप्त एमराइट ( M-RITE ) प्रोजेक्ट के अंतर्गत पीपल चौराहे स्थित नवीन कांपलेक्स में फ़ास्ट फूड चौपाटी पर विश्व खाद्य दिवस मनाया गया,आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति के द्वारा चौपाटी पर सभी फ़ास्ट फूड व टिकिया ठेले वालों क़ो सेफ्टी किट दी गई, साथ ही साफ -सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा गया इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में फैली भुखमरी की समस्या के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाना और भूख, कुपोषण और गरीबी के खिलाफ संघर्ष को मजबूती देना था, 1980 से 16 अक्टूबर को 'विश्व खाद्य दिवस' का आयोजन शुरू किया गया, हर साल अलग-अलग थीम के साथ मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था दुनिया में भुखमरी खत्म करना लेकिन इस कार्यक्रम की शुरुआत के इतने साल बाद,भी दुनिया के करोडों लोगों को हम दो वक्त की रोटी मुहैया नहीं करवा पाए हैं विश्व में आज भी करोड़ों लोग भुखमरी के शिकार हैं बात चाहे विकासशील देशों की हो या विकसित देशों की, सब जगह हालात कमोबेश एक समान ही हैं इस तरह कि जानकारी उन्हें दी गई, साथ ही उन्हें वेक्सीनेशन के बारे में बताया गया,सभी चौपाठी दुकानदारों ने कहा कि आगे जो खाद्य सामग्री बचेगी हम उसे यु बर्बाद नही करेंगे, किसी गरीब या जरुरत मंद क़ो भोजन करवांऐंगे, जिससे कि हमारे देश में कोई भूखा ना रहे, *पहली बार किसी ने किया जागरूक, तहदिल से धन्यवाद* सभी फ़ास्ट फूड व टिकिया वालों ने आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पहली बार इस तरह किसी ngo के माध्यम से इस तरह कि किट व साफ सफाई क़ो लेकर जागरूक किया हम तह दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते है,इस अवसर पर आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति के सारंगपुर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गोपाल वर्मा , ब्यावरा कलस्टर कोऑर्डिनेटर भगवत शर्मा सुठालिया कोऑर्डिनेटर विनोद मेहर, एवं फास्ट फूड यूनियन अध्यक्ष बहादुर सिंह गुर्जर के द्वारा सभी फास्ट फूड ठेले एवं टिकिया वालों को अप्रैल,टोपी,गिलप्स वितरित किए गए, इस मौके पर प्रदीप गुर्जर कैलाश मोईवाल,रोहित, विकाश,जानोरिया,कमल, दिनेश, यादवसहित फ़ास्ट फूड दुकानदार व अन्य लोग मौजूद रहे,