तलेन । मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7, 8 एवं 9 के शिविर का आयोजन नगर परिषद प्रांगण "बंगला शाला भवन" में लगाया गया, जिसमें हितग्राही मूलक योजनाओं में पात्र हितग्राहियों की आवेदन लिए गये व शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में पर वार्ड पार्षद पप्पू अहिरवार, उपयंत्री राजेंद्र सिंह यादव, सामुदायिक संगठक राधेरमन मिणा, संजय मनावत, राहुल डांगरा, संजय भिलाला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नुसरतजहां, शबनम मेव, गीता कुशवाह, इण्डियन गैस एजेंसी से भावेश सीएससी सेंटर से भगवान सिंह उपस्थित रहे।
नगर परिषद में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत लगाया गया शिविर हितग्राहियों को दिलाया शासकीय योजनाओं का लाभ