तलेन -( सतीश यादव ) 3 दिन तक हुई बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से खेतों में सोयाबीन की फसलें खराब हुई है फसलों में हूई क्षति को लेकर शनिवार व  रविवार को  नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा  हल्का पटवारी, महेंद्र सिंह उमठ,अमलार हल्का पटवारी कमलेश कुमार, ने खेतों में पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, मुकेश यादव, विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव, शिव यादव आईडिया, दिलवर यादव, लक्ष्मीनारायण, राधेश्याम यादव सहित आदि लोग मौजूद थे उन्होंने मांग की सर्वे उपरांत उचित मुआवजा व बीमे का लाभ दिलाया जाए।