राजगढ़ जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते किसानों की खरीफ की फसल नष्ट होने की सूचनाओं पर अपर कलेक्टर कमल चंद्र नागर ने पत्र जारी करते हुए समस्त तहसीलदारों को बर्बाद हुई फसलों का सर्वे करने के निर्देश दिए।* गौरतलब है कि प्रदेश सहित जिले में गत तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खेत खलिहानों में किसानों की रखी खरीफ की फसले नष्ट हो गई। उक्त आशय की जानकारी लगातार मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश उपरांत अपर कलेक्टर श्री नागर ने शनिवार को एक पत्र जारी करते हुए जिले के समस्त तहसीलदारों को सर्वे करने के निर्देश दिए, ताकि बबार्द हुई फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। *- समस्त तहसीलों में बर्बाद हुई फसल का नजरी सर्वे प्रारंभ* अपर कलेक्टर कमल चंद्र नागर ने बताया कि क्षेत्र में विगत 3 दिनों से हो रही बारिश के बाद किसानों के हाल बेहाल है। क्षेत्र के कई गांवों में खेतों से कटी फसल खेत में ही रह जाने के कारण बारिश से नष्ट हुई फसलों का सभी तहसीलदारों को नजरी सर्वे करने के निर्देश दिए गए है। वही शनिवार से सभी तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। नजरी सर्वे करने के उपरांत 03 दिवस में फसल सर्वे रिपोर्ट जारी करने के निर्देश दिये गये है। *- सर्वे में राजस्व, कृषि, ग्रामीण विकास एवं उद्यानिकी विभाग के अमले होंगे शामिल* - *ये दिए निर्देश* राजगढ़ जिले के अंतर्गत विगत दिनों में हुई अतिवर्षा से हुए फसल नुकसान का सर्वे कराया जाना है। सर्वे कार्य हेतु दल गठित किया जाकर प्रत्येक ग्रामों का शत प्रतिशत सर्वे कराये जाने हेतु राजस्व विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास एवं उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों से सर्वे कराया जाकर शासन द्वारा नियत प्रारूप में सर्वे रिपोर्ट के आधार पर फसल नुकसान की जानकारी 3 दिवस में अनवार्य रूप से भेजवाने की व्यवस्था करें। तत्पश्चात फसल क्षति की जानकारी संकलित की जाकर शासन को भेजा जा सके। अतएव निर्देशित किया जाता है कि फसल क्षति सर्वे में में शत प्रतिशत सर्वे कराया जाकर नियम प्रारूप में फसल नुकसान की जानकारी समय पर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें