तलेन नगर मे युगपुरुष भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भागीरथ राजपूत ,अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी ने की। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं द्वारा पंडित जी दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेश जी पाटीदार ने किया। आभार मंडल महामंत्री महेश भतकरिया ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिव प्रसाद शर्मा ,सुभाष पाटीदार, गणेश शर्मा, राजेश सत्यम शर्मा , घनश्याम जाटव, प्रमोद माहेश्वरी,अरुण यादव, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश सोनी, मोहन रुहेला, दीपक यादव ,श्याम जाट ललित सोनी, शिव आईडिया, दीपक यादव सहित कई कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।