राजगढ़ - इंडियातेज़ ( सतीश यादव) ग्राम पंचायतों में राशि आहरित करने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं कराने वाले सचिवों पर अब जिला कलेक्टर ने कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। इसके संकेत कलेक्टर ने कुछ दिन पहले समीक्षा बैठक में भी दिए थे। इसके अलावा उन्होंने सभी जनपदों से निर्माण कार्य में हुए गड़बड़ घोटाले की भी समीक्षा की थी उसके बाद आज जिला पंचायत द्वारा ब्यावरा सहित राजगढ़,सारंगपुर,खिलचीपुर, नरसिंहगढ़ जनपद पंचायत से आने वाले सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। पंचायत सचिवों ने घपले वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों में किए थे जिसमे उन्होंने जमीन पर तो काम नही किया और लाखों रुपए कागजों के दम पर ही आहरण कर लिए। कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में बड़े अधिकारियों के शामिल होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अब सवाल यह उठता है की कलेक्टर हर्ष दीक्षित उन पर कब कार्यवाही करेंगे। *इन सचिवों पर हुई निलंबन की कार्यवाही* कलेक्टर के आदेश पर जिला पंचायत राजगढ़ द्वारा जनपद पंचायत ब्यावरा के लाकेशसिंह चौहान तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कुण्डीखेड़ा एवं मोहनसिंह सचिव ग्राम पंचायत कुण्डीखेड़ा, सीताराम दांगी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत तलावली, राजेश सौंधिया तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पाड़ली गुसाई, लक्ष्मण गिर तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत तरेना-59 एवं रमेशचन्द्र दांगी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत तरेना-59, जनपद पंचायत खिलचीपुर के चम्पालाल लववंशी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कुशलपुरा, गोपालराम दांगी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कांकरिया, भगवानहिसंह तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत छीपीपुरा, जनपद पंचायत सारंगपुर के मदनलाल चौहान तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत आसारेटा पंवार, कमलकिशोर शर्मा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत लीमाचौहान, पीरूलाल कटारिया तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पाड़ल्यामाता, दिनेश परमार तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत रामपुरिया एवं देवकीनंदन शर्मा सचिव ग्राम पंचायत रामपुरिया, सूरजसिंह तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत सरेड़ी, रामचरण जाट तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत सराली, जनपद पंचायत राजगढ़ के रामदयाल पिपलोटिया तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत बगा एवं रामबाबू प्रजापति सचिव ग्राम पंचायत बगा, जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के मनोहरलाल प्रजापति तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा, मोहन सोनगरा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत बोकड़ी, लक्ष्मीचन्द सेन तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत ताजपुरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।