राजगढ़ समर्थन संस्था भोपाल के माध्यम से एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहयोग से तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम जल स्वच्छता तदर्थ समिति सदस्य, एसएचजी ग्रुप सदस्य, आईएसए प्रतिनिधि एवं पीएचई अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने किया। इस दौरान जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पानी बचाने के संदर्भ में ब्लॉक से आए सरपंच, सचिव, पंचों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी दी एवं बताया गया कि जल जीवन मिशन योजना में हर घर को नल से स्वच्छ पानी एवं पर्याप्त पानी मिलना है। इसके लिए शासन तो काम कर ही रहा है। इसमें हम सबको मिलकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है और पानी को बचाने हेतु भी प्रयास करना है समर्थन संस्था भोपाल को नालेज रिसोर्ट सेंटर केआरसी के रूप में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चयन किया गया। समर्थन संस्था लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मार्गदर्शन में राजगढ़ जिले के सभी ग्रामों के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जाएंगे। यह पहला प्रशिक्षण 8 ग्रामों के 50 लोगों के लिए रखा गया है। जिसमें नरसिंहगढ़ से चार एवं ब्यावरा ब्लॉक से 4 ग्रामों को शामिल किया गया प्रशिक्षण में जल जीवन मिशन का उद्देश्य, ग्राम जल स्वच्छता तदर्थ समिति के कार्य एवं जिम्मेदारियां,. जल जीवन मिशन में पंचायत की भूमिका, नल जल योजना निर्माण हेतु ग्राम कार्य योजना बनाना, नल जल योजना का रखरखाव एवं संचालन, स्त्रोत स्थायित्व /जल सुरक्षा योजना बनाना एवं ग्राम सभा के माध्यम से लागू कराना आदि विषय पर प्रशिक्षण में जानकारी दी जाएगी प्रशिक्षण कार्यक्रम में समर्थन संस्था भोपाल से प्रशिक्षण प्रभारी श्री जीत परमार, प्रशिक्षक श्री आशीश विश्वास, श्री नारायण परमार, श्री देवेंद्र कदम, श्री धर्मेंद्र पाटीदार, सुश्री शिवानी पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति प्रीति यादव, पीएचईडी विभाग कार्यपालन यंत्री श्री गोविंद भूरिया, एसडीओ श्री जी.एस. अग्रवाल, श्री देवेंद्र सिंह और सब इंजीनियर, जिला समन्वयक श्री आर.जी. नगर, ब्लाक समन्वयक सुश्री अंजना संजोदिया, जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला से सुश्री रीना जाटव अन्य साथी उपस्थित रहे। समा.क्र./808/055/09/2