तलेन नगर निकटस्थ ग्राम इकलेरा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल तलेन के तत्वाधान में इकलेरा शासकीय विद्यालय एवं चौकी प्रांगण में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा पूरे प्रदेश में 7500000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है उसी लक्ष्य को प्राप्ति हेतु आज युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेश जी सोनी के नेतृत्व में ग्राम इकलेरा के शासकीय विद्यालय प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि श्रीमंत महाराज राजवर्धन सिंह जी विधायक विधानसभा क्षेत्र नरसिंहगढ़ जिले के महामंत्री कैलाश सोनी जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमति नीलम सक्सेना कार्यक्रम के जिले के प्रभारी लक्की गुप्ता,जिला महामंत्री युवा मोर्चा श्रवण पाटीदार,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपी राजपूत,तलेन मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, नरसिंहगढ़ से संजय सिंह सिसोदिया, गजेंद्र सिंह केलवा , मानसिंह यादव फौजीसरकार, थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती, सुभाष पाटीदार,रामेश्वर विजयवर्गीय बाबूलाल कश्यप,शिवा यादव, चौकी प्रभारी अरविन्द राजपूत,युवा नेता अमन सुभाष चौहान, राहुल यादव आदि मुख्य अतिथि मौजूद रहे, कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना की और उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया इस कार्यक्रम के पश्चात श्रीमंत महाराज साब ने शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया, और व्यवस्था का अवलोकन किया, इस कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री योगेश पाटीदार ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश सोनी ने माना.
युवा मोर्चा मंडल तलेन के तत्वधान में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न