तलेन - ( सतीश यादव )नगर के समीप ग्राम सेहतखेड़ी में नल जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित हुई पानी की टंकी का क्षेत्रीय विधायक श्रीमंत महाराज राज्यवर्धन सिंह द्वारा लोकार्पण किया गया,वही लोकार्पण के पश्चात क्षेत्रीय विधायक महोदय द्वारा गांव में घर घर जाकर पानी के नल चालू करके पानी को चेक किया, गांव के 10 घरो में नल चालू करके विधायक महोदय ने स्वयं देखा, उसके पश्चात ग्रामीण जनो की समस्याएं सुनते हुए ग्रामीणों के बीच बैठकर समस्याओ का निराकरण किया,वही उल्लेखनीय है की नवनिर्मित पानी की टंकी के निर्माण एवं लोकार्पण से गांव में पीने के पानी के लिए शुद्धजल घरो मे नलो द्वारा ही उपलब्ध हो जाया करेगा । इस मोके पर भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सोनी, बोड़ा और तलेन मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपी राजपूत नरसिंहगढ़ से गजेंद्र सिंह केलवा, संजय सिसोदिया कुरावर मंडल से मनफूल बना, दिग्पाल सिंह विनोद मारण सहित कई पूर्व सरपंच, नवनियुक्त सरपंचगण सेकड़ो ग्रामीण जनो सहित कई भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे वही उक्त जानकारी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सतीश यादव ने दी .
जल जीवन मिशन के तहत विधायक ने किया पानी की टंकी का लोकार्पण.