तलेन भाजपा जनता युवा मोर्चा राजगढ़ के जिला अध्यक्ष के. पी. पंवार भाजपा जिला अध्यक्ष दिलवर यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लवंशी युवा मोर्च मंडल अध्यक्ष राजेश सोनी की सहमति से बारवा खुर्रम निवासी भगवान सिंह सोलंकी को तलेन मण्डल का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। वही सोशल मीडिया प्रभारी बनने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ मुझे यह एक जिम्मेवारी सौंपी है। मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। और पार्टी की मजबूती को लेकर हमेशा ततपर रहूंगा। इनके मंडल सोशल मीडिया प्रभारी बनने उनके ईष्ट मित्रों सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारीयो ने उन्हें बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।