राजगढ़ ( लखन गुर्जर )जिले में अधिक बारिश के कारण मोहनपुरा डैम के गेट खोलने से नेवज नदी के पुराने बड़े पुल से होकर मोहनपुरा डेम की पाइप लाइन निकल रही थी जो कि तेज बहाव के कारण टूट गई जिससे कि पूरे राजगढ़ नगर में नल नहीं आ रहे हैं और पानी की का अभाव हो गया वहीं दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 8 के किशनपुरा मोहल्ले के निवासियों एवं महिलाओं द्वारा अपनी स्थानीय मांगों को लेकर पुलिया की सड़क पर बैठ गए नगर प्रशासन व जनप्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर समझाया तब जाकर मनी महिलाएं महिलाओं ने कहा हमें यहां रहते कई साल हो गए पर हमारे बारे में कोई नहीं सोचता ना तो हमारे यहां नल है पानी का और ना ही यहां उचित सड़क है वही कई दिनों तक तो सफाई तक नहीं होती है जिसको लेकर आज नेवज नदी के बड़े पुल पर धरना प्रदर्शन पर महिलाएं बैठ गए थे जिन्हें नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष तहसीलदार की समझाइश पर माने वही अध्यक्ष ने कहा कि जल्दी आपकी समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा और अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका कर्मचारी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करें वही आपको बता दें कि राजगढ़ नगर में नल नहीं आने के कारण राजगढ़ नगर के जनप्रतिनिधि पार्षद अपने वार्ड में खुद पानी का टैंकर लेकर पहुंचे और वार्ड वासियों के लिए स्वच्छ पानी का इंतजाम किया वही नगर वासियों का वार्ड वासियों को कहा कि जल्द ही पाइपलाइन दुरुस्त हो जाएगी और पहले की तरह पानी मिलने लगेगा ।