तलेन ( सतीश यादव ) मास्टरमाइंड एकेडमी इकलेरा व तलेन में शनिवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। ।विद्यालय के छात्र छात्राओं ने, श्री कृष्ण ,राधा, बलराम, गोपीया, के स्वरूप में बनकर आए , साथ ही विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता वह एकल अभिनय कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। छात्र छात्राओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य श्री नरेंद्र सिंह सिसोदिया इकलेरा प्राचार्य नरेंद्र वैस्णव , संचालक राकेश यादव, सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया व आभार वाइस प्रिंसिपल कविता यादव ने माना।
मास्टरमाइंड एकेडमी इकलेरा व तलेन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया