तलेन सर्वोदय विद्यालय में शनिवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मति सुषमा ओम प्रकाश यादव ने की व मुख्य अतिथि के रूप में समिति सचिव हेमलता यादव उपस्थित थी ।विद्यालय के छात्र छात्राओं ने, श्री कृष्ण ,राधा, बलराम, गोपीया, सुदामा, के स्वरूप में बनकर आए , साथ ही विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता वह एकल अभिनय कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। छात्र छात्राओं को समिति द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य हेमराज यादव, कॉलेज प्राचार्य अनिल शर्मा, ओम यादव, सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया व आभार लोकेश यादव ने माना।