तलेन ( सतीश यादव ) नगर तलेन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों की विशेष साज सज्जा की गई । नगर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति यादव अहिर समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण भव्य शोभायात्रा निकाली गई जोकि श्री राधा कृष्ण मंदिर यादव मोहल्ला से, डीजे, ढोल धमाकों, बैंड बाजों के साथ प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा में विराजित भगवान श्री कृष्ण का नगर में नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पूजन अर्चन किया गया । साथ ही शोभा यात्रा का नगर में पुष्प वर्षा कर, व खिचड़ी,दुध,फल,ठंडे वितरित कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई यादव धर्मशाला पहुंची जहां पर महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। मंदिरों में देर रात तक भजन संध्या का आयोजन हुए । मंदिरों में रात्रि 12:00 बजे महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।
धूमधाम के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा