ब्यावरा, ( भगवत शर्मा )24 घंटे से लगातार बारिश होने से नगर के इंदौर नाका, अहिंसा द्वार,अंजलि लाल मंदिर परिषर,भवरगंज,इंदिरा नगर सहित कई निचली बस्तियों में पानी भर गया था जिससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया,बारिश का पानी लोगों के घरों में भर जाने के कारण यहां तक उनके खाने पिने की सामग्री सहित अन्य सामान ख़राब हो गया ,बारिश के कहर से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा,वहीं क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र दांगी ने नगर में अति वर्षा से हुए प्रभावित वार्डो का निरीक्षण किया, उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया,उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा जो मदद होंगी की जाएगी,मैं हमेशा आप लोगों कि मदद के लिए खड़ा हूँ ,उन्होंने एसडीएम, नगर पालिका अधिकारी से फोन पर चर्चा कर उनके रहने खाने की व्यवस्था करने के साथ ही सर्वे करने को कहा गया,इस मौके पर ज्ञानू विजयवर्गी, गिरिराज शाक्यवार फिरोज लाला, बालकिशन गुप्ता, सोहेल खान, जावेद खान पाराशर, गोलू जाटव सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता व वार्ड वासी मौजूद रहे,वहीं एसडीएम और सीएम ओ व एसडीओपी नेहा गौर ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का निरिक्षण किया,