राजगढ़ कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित को जिला अस्पताल में एक प्रसूता को ए.बी. प्लस रक्त की तत्काल आवश्यकता है,कि जानकारी मिलने पर उन्होंने बिना देर किए जिला अस्पताल पहुँच कर स्वयं रक्तदान कर दिया। जिला अस्पताल में सपना मालवीय को रक्त ज़रूरत थी। ए.बी. प्लस रक्त समूह के लिए उसके परिजन परेशान हो रहे थे। जैसे ही कलेक्टर श्री दीक्षित को सूचना मिली वे तुरंत ब्लड बैंक पहुँचे और रक्तदान किया।
व्हाट्सएप्प ग्रुप में मिले संदेश के बाद अस्पताल पहुँच कलेक्टर श्री दीक्षित ने किया रक्त दान