ब्यावरा,आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत के गौरवपूर्ण 75 वर्ष पूर्ण करने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह राजगढ़ जिले के ग्राम सुल्तानिया में 100 से अधिक ट्रैक्टरों की तिरंगा रैली के साथ पहुंचे, रैली में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने जोश एवं उत्साह के साथ हिस्सेदारी ली, रैली के दौरान विभिन्न विभिन्न जगहों पर रैली का स्वागत किया गया, स्कूल के बच्चों द्वारा बैंड बाजे के साथ स्वागत करना रैली को गौरवान्वित करने जैसा रहा, हर युवा के मन में तिरंगे झंडे को देखकर उत्साह चरम पर था एवं भारत माता के जयकारों के साथ संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान था। रैली के अंत में ग्राम सुल्तानिया में भव्य जनसभा का आयोजन किया गया, जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत विभिन्नता में एकता का देश है यहां पर किसान का उत्सव देखते ही बनता है और यह देखकर और भी अच्छा लग रहा है कि युवाओं ने रेली एवम् भारत माता के झंडे को उठाकर नाचते गाते हुए स्ममिलित हुए, यह देख कर मन प्रफुल्लित है कि हमारे नेतृत्व का सपना साकार हो रहा है जिसमें की उन्होंने कल्पना की थी, भारत के जन जन के मन में देश प्रेम की धवल धार को प्रवाहित करना है, भारत माता का विषय राजनीति का विषय नहीं है भारत माता का विषय लिए हमारे गौरव, हमारी आन बान शान, हमारी प्रतिष्ठा का विषय है प्राण हमारे देश के कई मनुष्रियों ने भारत माता को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति दी है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक बार फिर से सोने की चिड़िया बनने की ओर अग्रसर है राजगढ़ वह क्षेत्र है जहां पर कई वर्षों से पानी, बिजली और सड़क की आपूर्ति बाधित रही जबकि राजगढ़ से आने वाले दिग्विजय सिंह दो दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी का विचार हैं जो कि अंत्योदय के सिद्धांत को प्रतिपादित करते हुए हर गांव तक सड़क हर, गांव में 24 घंटे बिजली एवं हर घर में नल जल योजना के माध्यम से पानी तक पहुंचा रही है। भारत को आत्मनिर्भर होने से कोई नहीं रोक पाएगा *कार्यक्रम में यह रहे मौजूद* प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी राजेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नाथूराम सिंह भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश पुरोहित,इन्दरसिंह लववंशी जिला महामंत्री भाजपा समेत जिले एवम् प्रदेश के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।