ब्यावरा। राजगढ़ जिले में लगभग सभी नगरीय निकायों में भाजपा ही परिषद बनाएगी। हमारे पास पर्याप्त बहुमत हैं और लगभग सभी जगह भाजपा के पार्षद ही निर्वाचित होकर आए हैं। उक्त बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री रणवीरसिंह रावत ने कही। राजगढ़ प्रवास के दौरान स्थानीय हाईवे स्ट्रीट पर पत्रकारो ंसे मुखाबित होते हुए श्री रावत ने कहा कि सरपंच, जनपद अध्यक्ष एवं जिला पंचायत में अधिकांश जगह भाजपा के ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। नगरीय निकायों में भी भाजपा की परिषदें बन रही हैं। भाजपा में संगठन के स्तर पर निर्णल लिए जाते हैं। पार्टी के व्यक्ति को ही मौका दिया जाता हैं। यहां पर 12-13 अगस्त में 14 नगरीय निकायों में चुनाव होना हैं, जिसमें से करीब सभी जगह भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित होंगे। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगे हुए हैं और भाजपा के ही पार्षद चुनवा जीतकर आए हैं। पार्षदों की राया और संगठन के आधार पर ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन होगा। इस अवसर पर जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव, जिला मंत्री दीप कमल शर्मा, सरपंच दिनेश कुमार मीणा खांकरा, भाजपा नेता पवन शर्मा, सरपंच रमेश दांगी खजूरिया, कैलाश दांगी सरपंच मोर्चाखेड़ी, महेश मीणा सरपंच पातलापानी, युवा मोर्चा नगराध्यक्ष यशवंत राजपूत, सोसल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान, सिंधिया फेंस क्लब जिला उपाध्यक्ष आशीष मीणा, पीपलहेला मण्डल महामंत्री राकेश मीणा, रामबाबू यादव, कृष्णा लववंशी, राजेश मीणा, शिवराज मीणा सहित बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री रावत का पुष्पहारों एवं साफा बांधकर स्वागत किया। ---------------------