ब्यावरा,  (भगवत शर्मा )शासकीय कन्या माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा नगर में ‘हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान‘ के तहत कन्या शाला से तिरंगा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। रैली का शुभारंभ कन्या शाला प्राचार्य एसपी विश्वकर्मा द्वारा हरि झंडी से हुआ, रैली आयोजक हरिओम शर्मा, मुख्य कार्यपालक देवेंद्र सक्सेना क्रीड़ा अधिकारी एवं पीएस राजपूत रहे, दोपहर 12 बजे कन्या शाला से विशाल रैली प्रारंभ हुई जो नगर के सदर बाजार में मार्केट होते हुए वैष्णो देवी मंदिर के यहां से पुनः कन्या शाला पहुंची जहां पर रैली का समापन किया गया रैली समापन के दौरान एसडीओ पर श्रीमती नेहा गौर ने कन्या शाला के सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा ईरानी की अपील की है रैली में लगभग 16 सौ छात्राएं मौजूद रही, कार्यक्रम का आभार श्रीमती सुमन शुक्ला ने माना, इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं भी सम्मिलित हुए।