तलेन सावन माह मे नगर के मंदिरों मे झूला महोत्सव की धूम मची हुई है। नगर के मंदिरों व भगवान के झूलों को आकर्षक सजाकर भजन कीर्तन किए जा रहे हैं। नगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर मंडलोई पुरा, श्री नाथ जी मंदिर, महेश्वरी मंदिर, सहित कई मंदिरों में झूला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री राधा कृष्ण मंदिर मंडलोई पुरा के पुजारी नंद किशोर दुबे ने बताया कि मंदिर में हरियाली अमावस्या से झूले प्रारंभ हुऐ हैं जो कि पूर्णिमा तक चलेंगे।बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए भजन-कीर्तनों का आनंद उठा रहे हैं। वहीं भक्तों द्वारा ठाकुर जी को झूले मे झूलाया जा रहा है। मंदिर में रात्रि 10:30 महा आरती होती हैं तथपश्चात प्रसाद का वितरण किया जाता है ।
नगर के मंदिरों में झूला महोत्सव की धूम