ब्यावरा, (भगवत शर्मा )शुक्रवार को रेल से कटकर हुई 16 गायों की मौत के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। सड़को पर भटक रही गौमाता की बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को बीआरसी भवन में प्रशासन ने एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में एसडीएम संजय उपाध्याय तहसीलदार महेंद्र किरार, जनपद सीईओ केके ओझा , नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़ , एसडीओपी नेहा गौर एवं विश्व हिंदू के पदाधिकारी, गौशाला के संचालक ग्राम पंचायत सचिव सरपंच, रोजगार सहायक सहित अन्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान सड़को पर भटक रही गोवंश की व्यवस्था कहा किया जाय उसपर सुझाव मांगे और दिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से बैठक में मौजूद लोगों से चर्चा की ओर सुझाव मांगे। साथ ही कलेक्टर द्वारा एसडीएम को निर्देश दिए की रात के समय गौशालाओं में जाकर निरीक्षण करे की गौशाला से गायों को बाहर तो नही निकाला। बैठक के दौरान कुछ स्थान भी चिन्हित किए गए जहा गोवंश को सुरक्षित रखा जाए।
सड़को पर भटक रही गौवंश की बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने कि बैठक आयोजित