राजगढ़ ( रिपोर्ट- लखन गुर्जर ) जिला प्रचार प्रसार प्रभारी दिलीप तवर ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल राजगढ़ की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में राजगढ़ जिले के खिलचीपुर के नाहरदा मंदिर में संपन्न हुई जिसमें संगठन में आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई और राजगढ़ प्रखंड के कुछ दायित्व का परिवर्तन भी किया गया जिसमें शोभाराम गुर्जर राजगढ़ को प्रखंड अध्यक्ष और मनीष कराडे प्रखंड मंत्री एवं हरिश सेन को प्रखंड सा मंत्री बनाया गया इस अवसर पर चेतराम गुजर जिले के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक खिलचीपुर में संपन्न