ब्यावरा / कुरावर, ( भगवत शर्मा )शासकीय प्राथमिक विद्यालय पीलूखेड़ी में लैप इंडिया सीएसआर हेड श्रीमती से बेटमैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाएवं बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई, उसके बाद प्रधान अध्यापिका श्रीमती रेखा यादव द्वारा शाल श्रीफल से श्रीमती सेहम बेटमैन सीएसआर हेड का स्वागत किया गया एवं स्कूल स्टाफ की ओर से आरके चौधरी लैप इंडिया यूनिट हेड, श्रीमती सूजा एचआर डीजीएम, मल्लिकार्जुन परचेस हेड, सरपंच भोले सिंह राणावत उपसरपंच दिनेश जाट का भी स्वागत किया गया,ग्राम पंचायत पीलूखेड़ी की ओर से सरपंच भोले सिंह राणावत ने सीएसआर हेड श्रीमती सेहम बेटमैन का स्वागत किया एवं अपने उद्बोधन में कंपनी को धन्यवाद दिया फिर सभी ने अपने अपने उद्बोधन दिया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआर हेड श्रीमती सेहम बेटमैन ने कहा की हम बच्चों के लिए प्राथमिक विद्यालय में किचन बिल्डिंग एवं बालक बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण करवा रहे हैं और बच्चों को बैग वितरण करवा रहे हैं बच्चे लगन के साथ आगे बढ़े और पढ़ें जिससे कि स्कूल का और पीलू खेड़ी ग्राम का नाम हो उसके बाद बच्चों को बैग वितरण किए गए एवं भोजन के पैकेट भी वितरण किए गए,इस मौके पर लैप इंडिया पीलूखेड़ी प्लांट का समस्त स्टाफ एवं प्राथमिक विद्यालय और हाई स्कूल विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा, वहीं पर स्कूल की ओर से कंपनी को धन्यवाद दिया गया,